बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को वाद-विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाद-विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता में मौ. अमन एवं निबंध प्रतियोगिता में कामिनी सैनी ने बाजी मारी। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रतियोगिताओं में कंपोजिट विद्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पुलिस के प्रति विश्वास, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने पुलिस की वीरता, कार्यप्रणाली, कर्तव्यों और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से जुड़े विषयों पर निबंध लिखे, चित्र बनाए और वाद-विवाद में विचार रखे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एकता दौड़ में पीएसी जवानों ने द...