बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: मोहल्ला अफगानान निवासी 30 साल के युवक की नशे ने जान ले ली। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।मोहल्ला काजियान निवासी अजीम शनिवार की शाम धामपुर में पुरानी चुंगी मार्ग पर नाले के पास बेसुध पड़ा मिला था। सूचना पर पंहुचे परिजन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि डॉक्टर ने नशे की ओवरडोज को मौत की वजह बताया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही रविवार को शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...