बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: नजीबाबाद के एक गांव निवासी महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल और राज्य महिला आयोग लखनऊ में शिकायत भेजकर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि 13 जुलाई की रात गांव का एक युवक घर में घुस आया और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया कि 23 अगस्त को थाना नजीबाबाद में तैनात दरोगा और कांस्टेबल ने उसे श्रावणपुर नहर के पास बुलाकर आरोपियों की मौजूदगी में समझौते का दबाव बनाया। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...