बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती की बरामदगी के साथ आरोपी युवक की तलाश शुरू की है। नांगल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से आए इस मामले में युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। साथ ही घर से करीब चार लाख रुपये गायब होने की बात भी शिकायत में कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी युवक समीर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद नाबालिक युवती को बरामद कर लिया गया है, आरोपी समीर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...