Bijnor News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक पर मुकदमा
बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: कस्बा झालू पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोस के एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को उसकी पुत्री घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुत्री के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आरोप है कि तलाश के दौरान किशोरी आरोपी युवक के ताऊ के घर पर मिली, जहां उसे छिपाकर रखने का आरोप लगाया गया। परिजनों के पूछने पर युवक द्वारा किशोरी के संबंध में जानकारी होने से इनकार करने की बात भी तहरीर में कही गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री नाबालिग है। मामले को गंभीरता से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.