बिजनौर, नवम्बर 22 -- Bijnor News: मां गंगा की पूजा अर्चना और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना और दुग्धाभिषेक के साथ नांगल में गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया गया। रविवार को नांगल गंगा घाट पर गंगा स्नान मेला शुभारंभ के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख व मेला संरक्षक तपराज सिंह ने कहा कि गंगा स्नान मेले का क्षेत्र में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस मेले में क्षेत्र के साथ-साथ दूरदराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए मेले की व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया गया है।मेला पर्यवेक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड की सीमा समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में आयोजित होने वाला यह पहला गंगा स्नान मेला है। यह भी पढ़ें- Hapur News: गंगा किनारे शुरू हुआ गंगा पूजन इसके चलते मेले क...