बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: चातुर्मास का मंगल कलश स्थापना समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें धर्म ध्वजा ध्वजारोहण कमल कुमार जैन किरतपुर वालों द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा पूजन कार्यक्रम व कलशों की बोलियों में प्रतिभाग किया। रविवार को श्री चंद्रप्रभु जी जिनालय में मुनि श्री 108 विव्रत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विश्वार्थ सागर जी महाराज के सानिध्य में चातुर्मास का शुभारंभ हुआ। जैन मुनि श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि चातुर्मास आत्मचिंतन, तप, साधना और आत्म कल्याण का श्रेष्ठ अवसर है। जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी 100 दिनों का सदुपयोग करें। धर्म ध्वज ध्वजारोहण कमल कुमार जैन किरतपुर वालों ने किया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आचार्य श्री का पूजन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बच्चों द्वारा प्र...