बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: साहू जैन महाविद्यालय में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे नशामुक्त युवा- विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साहू जैन कालेज में डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. सरोज बाई के निर्देशन में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. बी.एस. तोमर ने कहा कि युवा देश की शक्ति और विकसित भारत के निर्माण का प्रमुख आधार हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल एवं रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए।कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। विद्यार्थिय...