बिजनौर, जुलाई 5 -- Bijnor News: महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा के पदाधिकारियों ने धामपुर कोतवाली के नवनियुक्त इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह का स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। बैठक में शांति, सौहार्द, महिला सुरक्षा और जनसहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह सिसोदिया सहित सभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...