Bijnor News: नया फोन दिलाने के जिद पूरी न होने पर टॉवर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद उतारा
बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: गांव सुहागपुर में रविवार को नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग को लेकर परिवार से हुए विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक बिजली के पावर ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। सुहागपुर निवासी सोनू का परिवार के लोगों से नया मोबाइल फोन दिलाने को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि समझाने के बावजूद वह नहीं माना और परिवार पर दबाव बनाने के लिए बिजली के टावर पर चढ़ गया। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाकर नीचे उतरने के लिए कहा। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि युवक पहले भी कई बार मोबाइल फोन बेच या दुकानों पर गिरवी रख चुका है। परिवार के लोग उसके मोबाइल छुड़ा चुके हैं। रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.