बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: पुलिस ने गांव भोगपुर में नदी किनारे छापेमारी कर खैर की लकड़ी चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से खैर की लकड़ी के 31 गट्टों के साथ एक मजर लोडर गन भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम दरोगा विकास कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव भोगपुर में नदी किनारे झाड़ियों में खैर की लकड़ी छिपाकर रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दशमेश सिंह 30 वर्ष पुत्र दलीप निवासी गांव वीरभानवाला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खैर की लकड़ी के कुल 31 गट्टे और एक मजर लोडर गन बरामद कर जब्ती की कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय...