बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: तहसील के कवि दुष्यन्त कुमार सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर ब्लॉक के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किये गये। मंगलवार को तहसील के कवि दुष्यन्त कुमार सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान नजीबाबाद एवं किरतपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के अध्यापकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तापराज सिंह देशवाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- अब शिक्षकों का इलाज बिना नकद भुगतान, जिले में बांटे गए कैशलेस ...