बिजनौर, जुलाई 25 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में लाइब्रेरी भवन में 25 छात्र-छात्राओं को डिजिटल लाइब्रेरी के द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने की पहल शहर में एक अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।

पंजीकरण और सुविधाएँ नगर पालिका परिषद के वाचनलय भवन में 25 कंप्यूटर लगाकर नगर पालिका की ओर से 25 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण केवल Rs.100 मासिक की दर से किया गया है। पिछले लगभग 1 वर्ष से होने वाली इस पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को तैयारी का एक आधार मिल गया है।

विस्तारीकरण की योजना अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि नगरपालिका के द्वारा इस योजना का द्वितीय चरण में विस्तारीकरण प्रस्तावित है, जिसमें बड़े हाल में लगभग 100 छात्र-छात्राओं के लिए यह व्यवस्था होगी। इसके तह...