बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: वृक्षारोपण जन अभियान( एक पेड़ मां के नाम) 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा अंबे विहार कॉलोनी में स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा पेड़ लगाओ अभियान की जागरूकता हेतु कार्यक्रम किया। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ बीरबल सिंह ने समाज क्षेत्र वासियों एवं नगर वासियों से अपील की कि वे अपने जन्म दिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा यह बात जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा वृक्ष ही जीवन है वृक्ष से ही जीवनदिनी ऑक्सीजन मिलती है। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा बीरबल सिंह ने क्षेत्र वासियों से वृक्ष लगाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Amroha News: अभियान के तहत हसनपुर में रोपे गए पौधे इस अवसर पर क्षेत्र में 1500 वृक्ष लगाए गए। नामित सभासद एवं निवर्तमान मंडल अध...