बिजनौर, सितम्बर 14 -- Bijnor News: बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर के निकट सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के अनुसार 20 सितंबर को दोपहर दो बजे से मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 सितंबर को रात नौ बजे से मध्य रात्रि तक प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान गणेश की महाआरती होगी। महोत्सव का समापन 25 सितंबर को गणपति महाराज की विसर्जन शोभायात्रा के साथ होगा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गाया श्री गणेश चतुर्थी पर्व शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गंगा बैराज पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से...