बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बिजनौर पुलिस का धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने छह सितंबर तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 2509 लाउडस्पीकर हटाए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय और शासन के आदेशों के अनुपालन में की है। पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान अब तक मस्जिदों से 1323, मंदिरों से 1116 और गुरुद्वारों से 70 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों में हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है。

ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियम पुलिस ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत आव...