बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: मायापुरी निवासी एक महिला ने भूमि हड़पने, पति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नांगल थाने में शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। नांगल थाना क्षेत्र के गांव मायापुरी निवासी शिल्पी पत्नी योगेश उर्फ मोटी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि श हरचंदपुर के दो लोगों ने 16 जुलाई 2026 को कथित रूप से छल-कपट व धोखाधड़ी कर उसकी भूमि अपने नाम करा ली। भूमि नामांतरण होने के दिन से उसका पति योगेश उर्फ मोटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। शिकायत के अनुसार जब महिला अपने परिजनों के साथ आरोपियों से पति के बारे में जानकारी लेने पहुंची तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया ...