Bijnor News: धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर हटवाकर स्कूल को सौंपा
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सीओ देश दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव खेड़की में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर को हटवाया। कार्रवाई के बाद हटाए गए लाउडस्पीकर को खेड़की स्थित प्राथमिक विद्यालय को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर निर्धारित मानकों का पालन कराया जा रहा है। खेड़की गांव में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर को हटवाया गया। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों से निर्धारित मानकों का पालन करने की अपील की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.