बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: किरतपुर-बिजनौर मार्ग पर गुरुवार को पेट्रोल पंप के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में भर्ती कराया।गुरूवार को बिजनौर मार्ग पर सड़क किनारे घायल युवक पड़ा मिला। युवक की पहचान अर्जुमान पुत्र जर्रार निवासी मोहल्ला लकमानपुरा, किरतपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना को लेकर मामले की जानकारी जुटाई और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस घायल युवक पर हमला किए जाने के कारणों और घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।थाना प्रभारी नि...