Bijnor News: धामपुर में इकलौता ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल का ही रहता है सहारा
बिजनौर, अक्टूबर 16 -- Bijnor News: जिले में यूं तो सभी सीएचसी-पीएचसी पर भी घायलों के पहुंचने पर चिकित्सा सुविधा मिलती है, लेकिन अधिकांश मामलों में गंभीर घायलों को यहां से सीधे जिला अस्पताल ही रेफर करना पड़ता है। ट्रॉमा सेंटर यहां अकेला धामपुर में ही है। जिला अस्पताल में भी अक्सर एक्सरे व सिटी स्कैन के लिए निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता है। जिले में सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएमओ की ओर से सख्त ताकीद है कि आपात स्थिति के लिए चिकित्सा सेवाएं हर समय उपलब्ध होंगी। चिकित्सक मिलते भी हैं, लेकिन विभागीय सूत्रों के मुताबिक अधिकांश मामलों में गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। जिला अस्पताल के मेडिकल कालेज से सम्बद्ध होने के बाद हालात सुधरे तो हैं। सर्जन व आर्थोपेडिक सर्जन होने से सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन एक समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.