बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: मुरादाबाद मंडल एमएलसी पद को लेकर हुए चुनाव में धामपुर में 64.2 प्रतिशत मतदान हुआ। शुक्रवार को एमएलसी पद को लेकर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों एवं सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के बीच कड़ा मुकाबला रहा। चुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया गया। एसडीएम नितिन कुमार ने बताया कि एमएलसी चुनाव में धामपुर के बूथ पर कुल 1042 मतदाता में से 669 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 319 पुरुष एवं 350 महिला मतदाताओं ने वोट डाले, जिसके चलते मतदान में महिलाएं आगे रहीं। मतदान में कुल 64.2% मतदान किया गया। शेरकोट में कुल 138 मतदाता में से 80 मतदाताओं ने वोट डाले। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नूरपुर में 66.47 प्रतिशत हुआ मतदान शेरकोट में देर शाम तक 57 प्रतिशत मतदान हुआ। यह भी पढ़ें- Bareily Ne...