बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: डीएम ने निर्देशित किया कि धान खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और पात्र किसानों को योजना का लाभ समय से मिले। उन्होंने कहा कि धान खरीद के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में धान खरीद वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान विक्रय करने वाले किसानों को नियमानुसार 48 घंटे के अंदर भुगतान किया जाए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 28 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य बैठक में डिप्टी आरएमओ श्याम मिश्रा ने बताया कि जनपद में धान खरीद का कार्य 12 अक्टूबर 2026 से...