बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: तहसील क्षेत्र में सरकारी धान खरीद की रफ्तार धीमी बनी हुई है। किसानों के रजिस्ट्रेशन का तहसील स्तर से सत्यापन होने में देरी और बारिश के कारण धान में नमी अधिक होने से खरीद प्रभावित हो रही है। तहसील क्षेत्र में करीब 15 सरकारी धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अफजलगढ़ ब्लॉक में 11, धामपुर में तीन और स्योहारा ब्लॉक के बुढ़नपुर में एक क्रय केंद्र शामिल है। दो नवंबर तक अफजलगढ़ ब्लॉक में सबसे अधिक 960 किसानों ने धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा धामपुर ब्लॉक में 69, नहटौर में 30 और स्योहारा में 88 किसानों ने पंजीकरण कराया है। अब तक कुल 1147 किसानों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि क्रय केंद्रों पर करीब 85 किसान ही धान बेच सके हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: धान बेचने के लिए किसान पंज...