Bijnor News: द्वितीय चरण की तैयारियों एवं प्रशिक्षण पर हुई चर्चा
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों, प्रशिक्षण एवं कार्ययोजना के संबंध में कलेक्ट्रेट जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को बैठक में अवगत कराया गया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके उपरांत जनसंख्या गणना का फील्ड ऑपरेशन 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक संपन्न होगा। साथ ही 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक रिवीजन राउंड आयोजित किया जाएगा। बैठक में बेघर आबादी की गणना से संबंधित कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित जनगणना कार्य से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.