बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को हिंदू इंटर कॉलेज में शुरू हो गया है। दो कक्षों में शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 90 प्रगणक व पर्यवेक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। दोनों कक्षों में 45/45 लोगों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। ट्रेनर स्मार्ट बोर्ड व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से प्रशिक्षण दे रहे हैं। एसडीएम प्रिंस कुमार ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि जनगणना का काम अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए पूरी सतर्कता, पारदर्शिता व निष्पक्षता से जनगणना का काम करें। चार्ज अधिकारी तहसीलदार नगीना हेमराज सिंह बोनाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 से 31 अक्टूबर तक,2 से 5 नवंबर तक तथा 12 से 14 नवंबर तक प्रातः 9.30 बजे से शाम 5 बजे...