बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: बढ़ापुर थाना के मोहल्ला ठाकुरान में करीब दो सप्ताह पहले दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। घटना का खुलासा न होने से नाराज पीड़ित व्यापारी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बढ़ापुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई से मुलाकात की। व्यापारियों ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। एसपी ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। बढ़ापुर थाना के मोहल्ला ठाकुरान निवासी नीरज कुमार अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र कुमार अग्रवाल के घर में 29 अगस्त को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की थी। बताया गया कि चोर मकान की छत में लगा जाल तोड़कर घर में दाखिल हुए और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय नीरज अग्रवाल की पत्नी दिल्ली गई हुई थीं।चोर...