बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: नजीबाबाद मे घर लौट रहे युवक की बाइक नहर पुल के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्राम सिकंदरपुर बसी निवासी 20 वर्षीय लक्की उर्फ लोकेंद्र पुत्र जयप्रकाश नजीबाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। नहर पुल के पास उसकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। इस हादसे में लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाजार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत लक्की चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। वह दुकानों प...