बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: पुरैनी के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले विजयपाल सिंह और महावीर सिंह की दोस्ती पूरे क्षेत्र में मिसाल मानी जाती थी। दोनों न केवल घनिष्ठ मित्र थे, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रसेवा के कार्यों में भी हमेशा साथ दिखाई देते थे। विडंबना यह रही कि जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने वाले दोनों मित्रों की मौत भी एक ही हादसे में हो गई। 68 वर्षीय विजयपाल सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक थे। शिक्षा विभाग में लंबे समय तक सेवा देने के बाद वह सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। वहीं 67 वर्षीय महावीर सिंह जिला सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। दोनों मूल रूप से गांव पुरैनी सराय के निवासी थे, लेकिन वर्षों से धामपुर की साकेत विहार कॉलोनी में रह रहे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से ...