बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: कस्बे में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक रोडवेज बस को चालक बस स्टैंड पर खड़ा करने के बजाय मेन बाजार से होते हुए मोहल्ला ठाकुरान तक ले गया। स्थानीय लोगों के पूछताछ करने पर चालक ने मोहल्ला नौमी में अपनी रिश्तेदारी होने की बात कही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को स्थानीय बस स्टैंड पर खड़ा कराया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस प्रतिदिन सुबह करीब छह बजे बढ़ापुर से नगीना, बिजनौर और दिल्ली के लिए रवाना होती है तथा रात करीब 12 बजे वापस कस्बे में लौटती है। शनिवार की रात बस के वापस आने पर चालक ने उसे बस स्टैंड पर खड़ा करने के बजाय कस्बे के मेन बाजार में दौड़ा दिया। इसके बाद वह बस को मोहल्ला ठाकुरान में बीच वाली होली पर ले जाकर रोक दिया।बस क...