बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में विवेक पुस्तकालय की ओर से प्रसिद्ध कवि दुष्यंत कुमार के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण स्मरण किया। अतिथियों और साहित्य प्रेमियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान साहित्य, शिक्षा, पर्यावरण और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दुष्यंत कुमार ने अपनी लेखनी के जरिए आम जनता की आवाज को बुलंद किया। उनकी कविताओं और शेरों का हिंदी भाषी क्षेत्रों में आज भी व्यापक रूप से प्रयोग होता है। संसद और विधानसभाओं में भी उनके शेर अक्सर सुनाई देते हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय कवि दुष्यंत कुमार की जयंती मनाई कहा कि दुष्यंत कुमा...