बिजनौर, नवम्बर 16 -- Bijnor News: शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.99 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रियांशु ठाकुर को बिजनौर साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुबई से लौट रहा था। उसके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर के आधार पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोक लिया। सूचना पर पहुंची बिजनौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने 10 सितंबर 2025 को थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप में प्रिया देसाई और आनंद बेतिया नाम के व्यक्तियों ने जोड़ा था। उन्होंने शेयर ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद 994-आ...