बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: कस्बा मंडावर के मौहल्ला बंजारान निवासी ओमवीर ने किसान सहकारी समिति मंडावर के सामने मोबाइल फोन की दुकान कर रखी है। शनिवार की देर शाम एक युवक दुकान पर पंहुचा और काउंटर पर कुछ देर खड़ा होने के बाद उसने मोबाइल फोन के फोल्डर निकाल कर अपने बेग में रख लिये। बैग में फोल्डर चोरी करते हुए दुकान स्वामी ने उसे रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पकडे गए युवक ने अपना नाम अमित पुत्र जीतू सिंह निवासी फजलपुर बताया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गल्ले से रुपये चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज जिसका चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...