Bijnor News: दुकान में कुम्बल लगाकर नकदी-शराब की पेटियां चोरी
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: चोर दुकान में कुम्बल काटकर नकदी तथा शराब की पेटियां उड़ाकर ले गए। मौके पर पंहुची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरु कर दी है। शुक्रवार को रात भूतपुरी क्षेत्र स्थित गांव शेरगढ़ स्थित देसी शराब की दुकान में कुम्बल काट कर 18 हजार नगदी तथा शराब की 17 पेटी चोरी करके ले गए। सेल्समैन मुकेश कुमार और राजेंद्र सिंह के मुताबिक दुकान में 18 शराब की पेटी और 18 हजार नकदी रखी हुई थी। शुक्रवार को रात करीब 10 बजे दोनों दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार को सुबह 10 बजे दुकान खोलने पर देखा तो दुकान के पीछे कुम्बल कटा हुआ तथा वहां रखी नकदी सहित शराब की 17 पेटी गायब थी। चोर एक पेटी छोडकर दुकान में मौजूद 18 हजार नकदी तथा शराब की सारी पेटियां चोरी करके ले गए। सेल्समैनो द्वारा पुलिस को घटना अवगत कराए जाने की बात कही गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.