बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: गन्ना पेराई शुरू करने के चौथे दिन ही उत्तम शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों के खाते में गन्ना भुगतान के साढ़े पांच करोड़ पहुंचाने की तैयारी कर ली है। उत्तम शुगर मिल संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह अनुसार आगामी त्यौहार दिवाली को देखते हुए मिल प्रबंधन ने त्योहार से पूर्व किसानों के खाते में गन्ना भुगतान के लगभग साढ़े पांच करोड़ हाथों में पहुंचाने की तैयारी कर ली है। बता दें उत्तम शुगर मिल ने पराई सत्र का शुभारंभ 1 नवंबर को किया था। 3 दिन में जिसने लगातार पहले दिन 55 हजार दूसरे दिन 35 हजार तथा तीसरे दिन 65 हजार कुंतल गन्ने की किसानों से खरीद की। कुल मिलाकर मिल ने 1 लाख 55 हजार कुंतल गन्ने की पेराई कर मिल पेराई शुरू होने के चौथे ही दिन किसानों के खाते में साढ़े पांच करोड़ रुपए देने की पहल कर किसानों के चेहरे खिला दिए हैं...