बिजनौर, नवम्बर 9 -- Bijnor News: दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पटाखों की धूमधड़ाम व रंग बिरंगी लाइटों से शहर जगमगा उठा। दीपावली पर लोगो ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की और परंपरागत ढंग से त्यौहार मनाया गया। रविवार को दीपावली पर्व पर रंग-बिरंगी लाइटों से शहर जगमगा उठा। सुंदर -सुंदर रंगोली बनाकर मिट़्टी के दीपक जलाये। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई देकर शुभकामनाएं दी। सुबह से महिलाएं घरों में साफ सफाई कर पूजा की तैयारियों में लग गई थी। घरो में अनेक पकवान तैयार किए। शाम को बच्चों व महिलाओं ने अपने परिवार के संग भगवान श्रीगणेश व मां लक्ष्मी जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर जीवन में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दीपावली पर आतिशबाजी से गूंजा आसमान, मां लक्ष्मी के जयकारे, महके घ...