बिजनौर, सितम्बर 28 -- Bijnor News: तीन दिनों से लगातार बारिश के बाद सोमवार को कुछ राहत महसूस हुई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि लगातार बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि मौसम वेधशाला नगीना के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को कुल 66 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह से बादल छाए रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए। रुक-रुककर बारिश का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बारिश के कारण सड़कों और बाजारों में भी आवाजाही प्रभावित हुई। जरूरी काम से घरों से निकले...