बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: सरकारी कार्य में बाधा डालने सरकारी दस्तावेज फाड़ने, जातिसूचक टिप्पणी करने, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बैंक सखी राजबाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। चांदपुर के गांव वाजिदपुर निवासी पूजा भारती पत्नी सतेन्द्र कुमार बास्टा बोहरा सीएलएफ की लेखाकार पूजा भारती ने पुलिस को दी तहरीर में देकर रिपोर्ट दर्ज में आरोप लगाते हुए बताया कि 22 दिसंबर 2025 को हुई सीएलएफ बैठक के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। आरोप है कि उस समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद 25 जून 2026 को बास्टा बोहरा सीएलएफ में पदाधिकारियों के चयन के लिए आयोजित बैठक के दौरान बैंक सखी राजबाला अपने पति औ...