बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बिजनौर में दशलक्षण महापर्व बड़ी धूमधाम एवं उत्साह से मनाए जा रहे हैं। दशलक्षण महापर्व के छठे दिन श्री मंदिर जी में श्री जी का सामूहिक अभिषेक किया गया तत्पश्चात शांति धारा एवं सामूहिक जिनवाणी की पूजा की गई । आज का दिन उत्तम संयम के रूप में मनाया जाता है। उत्तम संयम पर चर्चा करते हुए कहा कि इंद्रियां मन और वाणी पर नियंत्रण रखना ही संयम है । मन को शांत, जीवन को संतुलित और आत्मा की उन्नति के लिए संयम धर्म को अपनाना चाहिए ।अपने आहार विहार विचार और व्यवहार में मर्यादा रखना भोगों से आसक्ति छोड़ना तथा आत्मा को शुद्ध और शांत बनाना ही उत्तम संयम धर्म है। यह भी पढ़ें- Shamli News: दशलक्षण पर्व के छठे दिन उत्तम संयम की आराधना यही धर्म जीवन को पवित्र शुद्ध और मोक्ष मार्ग की ओर अग...