बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बिजनौर में दशलक्षण महापर्व का दसवां दिन बड़ी धूमधाम एवं उत्साह से मनाया गया। दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म मनाया गया। इस अवसर पर श्री मंदिर जी में श्री जी का सामूहिक अभिषेक किया गया तत्पश्चात शांति धारा एवं सामूहिक जिनवाणी की पूजा की गई । ब्रह्मचर्य धर्म पर धार्मिक चर्चा की गई तथा बताया उत्तम ब्रह्मचर्य आत्म संयम पवित्रता और आत्म शांति का मार्ग है आत्मा में शांति जीवन में संयम और मन में पवित्रता बनी रहनी चाहिए। पर नारी में मातृ भाव रहे मन में प्रभु का ध्यान रहे, इंद्रियों पर जिसका संयम हो उसका जीवन महान होता है ।ब्रह्मचर्य यह भी पढ़ें- इंद्रियों पर संयम से आत्मशुद्धि की ओर बढ़ना ही उत्तम ब्रह्मचर्य अपना कर हम अपनी आत्मा को शुद्ध बना सकते हैं। ब्र...