बिजनौर, नवम्बर 22 -- Bijnor News: गाली-गलौच का विरोध करने पर महिला से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता एसपी बिजनौर के पास पहुंच गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोयली निवासी शिवा पत्नी सलमान के अनुसार 16 नवंबर को उस्मान, फैजान और नसीम ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और छुरा मारने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया था। आरोप है कि 18 नवंबर को उस्मान, फैजान और नसीम के साथ इरशाद व फरदीन उसके घर पहुंचे और थाने में दी गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश से पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...