Bijnor News: त्योहारों को लेकर एएसपी देहात ने किया पैदल मार्च
बिजनौर, अक्टूबर 16 -- Bijnor News: त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार शाम एएसपी देहात गौतम राय ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एएसपी देहात गौतम राय शुक्रवार शाम करीब छह बजे थाना कोतवाली देहात पहुंचे। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दरोगा विपिन कुमार, अनु सैनी और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च शुरू किया। मार्च थाने से शुरू होकर कोतवाली देहात-नहटौर मार्ग, कोतवाली-नजीबाबाद तिराहे और कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस थाने पहुंचकर संपन्न हुआ। उन्होंने लोगों से किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करने और उसे आगे प्रसारित करने से बचने की अपील की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील यह भी पढ़ें- Bijnor News: पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.