बिजनौर, नवम्बर 6 -- Bijnor News: त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौतम राय ने क्षेत्राधिकारी नगीना आलोक कुमार के साथ कस्बा बढ़ापुर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News...