बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: अक्टूबर माह में गन्ना सीजन शुरू हो जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों का प्रयास होगा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष न हो। जागरुकता का बाण चलाकर वन विभाग के अधिकारी गुलदार के हमले रोकेंगे।किसानों के साथ खेतों पर काम करने वाले मजदूरों को भी गुलदार के हमलों से बचाव की जानकारी देंगे। जिले में गुलदार का आतंक चरम पर है। 440 से अधिक गुलदार गन्ने के खेतों में छिपे हैं। ऐसे में अक्टूबर माह के आखिर में गन्ना सीजन शुरू हो जाएगा। गन्ने के खेतों में छिपे गुलदार किसान और मजदूरों के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में वन विभाग के अधिकारी जागरूकता के बाण से गन्ना सीजन में मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकेंगे। गन्ना सीजन शुरू होने से पहले किसानों को गुलदार के हमले से बचाने को वन विभाग के अधिकारी जागरूक करेंगे। यूं तो वन विभाग के अधिकारी किसानों को...