Bijnor News: तेज हवा से थाने के गेट पर गिरा विशाल पेड़
बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: रविवार शाम तेज हवा के चलते थाना बढ़ापुर के मुख्य गेट के सामने सड़क किनारे खड़ा विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर हाईटेंशन विद्युत लाइन के दो पोल और एक शीशम का पेड़ भी टूटकर गिर गए, जबकि टेलीफोन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि उस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने लकड़ी काटने वालों की मदद से पेड़ हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बिजली के पोल टूटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- Kashipur News: तेज आंधी से काशीपुर में गिरे 11 पेड़, घंटों बाधित रहा यातायात विद्युतकर्मी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.