Bijnor News: तीसरे दिन भी झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत
बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: जिले में लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में रुक-रुककर बारिश होती रही। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के कारण शहर और कस्बों के कई निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। तेज धूप नहीं निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर के समय कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और निचले इलाकों में जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई。
क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.