बिजनौर, जुलाई 27 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव हीमपुर बुजुर्ग में एक बार फिर गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में यह तीसरी बार गुलदार देखे जाने की घटना सामने आई है, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया है। चांदपुर के गांव हीमपुर बुजुर्ग गांव से पाहुली मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में गुलदार दिखाई दिया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गुलदार के लगातार दिखाई देने से किसान खेतों और जंगल की ओर जाने से भी घबरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात गुलदार के हमले का डर बना हुआ है, जिससे खेती-बाड़ी के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में ग...