Bijnor News: तीन माह से सड़क पर भरा पानी, लोग परेशान
बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: ताजपुर बस स्टैंड से पोटा-मोरना को जाने वाले लोक निर्माण विभाग की रोड पर पिछले तीन माह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से रोड किनारे के दुकानदारों के अतिरिक्त क्षेत्र के कई गांवों के हजारों ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना लड़ रहा है। ताजपुर को धामपुर रोड से जोड़ने वाला यह लोनिवि का प्रमुख मार्ग बरसात के मौसम में तालाब में तब्दील हो जाता है। सड़क पर जलभराव होने से कई गांवों के स्कूली बच्चों, राहगीरों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के पोटा, कन्हेरी, पोटी, जमालपुर मान, अलादीनपुर, शेखसोलान और मोरना सहित कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लंबे समय तक पानी भरा रहता है। इससे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.