Bijnor News: तीन माह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, 23 लाख के माल पर हाथ साफ करने वाले चोर पुलिस की पकड़ से दूर
बिजनौर, नवम्बर 1 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव मिर्जापुर बेला में करीब तीन माह पूर्व हुई 23 लाख रुपये की चोरी की घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। चोरों को पकड़ना तो दूर, पुलिस अभी तक चोरी का सुराग भी नहीं लगा सकी है। पीड़ित का आरोप है कि वह चोरी के खुलासे की मांग को लेकर पांच बार थाने पहुंचकर पूर्व में प्रभारी निरीक्षक से मिल चुका है, लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पीड़ित में भारी रोष है। चांदपुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला निवासी भूदेव सिंह पुत्र महिपाल सिंह के मकान में बीती 27 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। भूदेव सिंह अपनी पत्नी के साथ मकान पर ताला लगाकर अपने पुत्र नीरज कुमार के पास दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.