बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: नजीबाबाद के गांव खुशहालपुर मड़का में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में रविवार सुबह मादा गुलदार कैद हो गई। इस गांव में करीब तीन माह पहले गुलदार ने एक बच्चे को मार डाला था, तभी से ग्रामीण दहशत में थे। अब गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम गुलदार को अपने साथ ले गई है। नजीबाबाद के गांव खुशहालपुर मड़का में रविवार सुबह पिंजरे में मादा गुलदार कैद हो गई। गांव में 19 अगस्त की शाम गुलदार ने 6 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया था। बच्चे का शव अगले दिन सुबह गन्ने के खेत में मिला था। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। करीब तीन माह की दहशत और निगरानी के बाद खुशहालपुर मड़का गांव में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार को कैद कर लिया गया। वन विभाग के रें...