बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: विकास खंड अफजलगढ़ के गांव निवासी तीन सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित वाहन में सवार अन्य परिजन घायल हो गए। घटना की खबर से घर का माहौल गमगीन हो गया। रविवार रात अफजलगढ़ से सटे गांव मानियावाला निवासी जहूर अहमद के परिजन स्कार्पिओ द्वारा दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान बरेली-हापुड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़मुक्तेश्वर के इर्दगिर्द पहुंचते ही विपरित दिशा से आ रही आर्टिका कार से स्कार्पिओ की आमने-सामने की भीषण टक्कर है गई। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये तथा मौके पर चीख पुकार मच गई। ड्राइवर सहित स्कार्पिओ में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मानियावाला निवासी अबरार (36) सरफराज (34) तथा अफज...